Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

कांवड़ मेले में रोजाना लाखों कांवड़िये पहुंच रहे हरिद्वार

 हरिद्वार/देहरादून, न्यूज़ आई : बारिश में भी भोले के भक्तों का उत्साह चरम पर है। कांवड़ मेले के छठे दिन हरिद्वार पहुंचे 32 लाख 40 हजार कांवड़िये हर की पैड़ी से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। कांवड़ मेला अपने चरम पर पहुंच गया है। भारी बारिश के बीच भी हर-हर महादेव, बोल बम, के उद्घोष के साथ लगातार कांवड़िये गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। पंचक के बीच लाखों कांवड़िये रोजाना गंगाजल भरकर ले जा रहे हैं। पहले दिन एक लाख 10 हजार, दूसरे दिन 8 लाख 50 लाख, तीसरे 10 लाख 50 हजार, चौथे दिन 15 लाख 20 हजार पांचवे दिन 22 लाख 25 हजार कांवड़ियों ने गंगाजल जल भरा था। कांवड़ मेला चरम पर पहुंचने के साथ ही कांवड़ियों की भीड़ तेजी से बढ़ते ही नहर पटरी पर शिवभक्तों की संख्या घट गई है। हाईवे पर कांवड़ियों का रेला पहुंचने लगा है। डाक कांवड़ियों के वाहनों के साथ ही भारी संख्या में पैदल भी शिवभक्त गंगाजल लेकर हाईवे से होकर गुजर रहे हैं। पुलिस ने हाईवे पर वनवे व्यवस्था कर कांवड़ियों के लिए एक साइड आरक्षित कर दी है लेकिन भीड़ को देखते हुए बीच-बीच में इस व्यवस्था में बदलाव भी किया जा रहा है। कांवड़ मेले में रोजाना लाखों कांवड़िये हरिद्वार पहुंच रहे हैं। शनिवार की देर रात पुलिस ने हाईवे पर वनवे व्यवस्था करते हुए दिल्ली जाने वाले मार्ग पर एक साइड कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी।