Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

आरएसएस के शताब्दी वर्ष को लेकर गोष्ठी का आयोजन

देहरादून, न्यूज़ आई : आरएसएस अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में, संघ विभिन्न कार्यक्रमों और संगोष्ठियों का आयोजन कर रहा है इसी क्रम में इंजीनियर्स एन्क्लेव, जी एम एस रोड, देहरादून में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, गोष्ठी में मुख्य वक्ता राजेन्द्र पन्त ( प्रान्त सामाजिक समरसता संयोजक ) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड मौजूद रहे, आयोजित गोष्ठी में संघ के 99 वर्ष के सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रम एवं तत्कालीन राष्ट्रीय एवं वैश्विक परिस्थितियों , परिवार एवं संस्कृति, सँस्कार पर चर्चा की गयी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर सन् 1925 में विजयादशमी के दिन डॉ॰ केशव हेडगेवार द्वारा की गयी थी।
गोष्ठी में बड़ी संख्या में वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही, मुख्य रुप से जय शंकर दुबे ( एडवोकेट), सी एम गर्ग, विभोर अग्रवाल, ऋत्विक विजय, अरविंद शर्मा, लोकेश कांकर, कर्नल हरीश वत्स आदि उपस्थित रहे।