Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार दौरे पर, हर की पैड़ी पर जाकर नदी उत्सव का किया शुभारंभ

हरिद्वार/देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे. जहां उन्होंने सबसे पहले हरिद्वार की हर की पैड़ी पर जाकर नदी उत्सव का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना भी की. उसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ऋषिकुल मैदान में आयोजित विकास संकल्प विशाल जनसभा में पहुंचे. जहां सीएम धामी ने उत्तराखंड सरकार की 4 साल की उपलब्धियां गिनवाई. धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चार साल पूरे होने पर कहा कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी. तब उत्तराखंड विषम परिस्थिति से गुजर रहा था. उस समय महिला समूह द्वारा बनाए गए उत्पाद बाजार में टिक नहीं पाए. हमने एक हजार करोड़ कर पैकेज की व्यवस्था कर उसे गति देने के काम किया. सीएम धामी ने अपने चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी के मार्गदर्शन से राज्य में नकलविहीन कानून और यूसीसी लागू किया. जिससे युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरी मिली. सीएम धामी ने कहा उनका संकल्प उत्तराखंड को देश का सर्वोत्तम राज्य बनाने का है. सीएम धामी ने आज के दिन नदी उत्सव की शुरुआत करने पर कहा कि आज इसका शुभारंभ मां गंगा के प्रांगण से कर कर रहे हैं. जिसमें राज्य की सभी नदियों का उत्सव मनाया जाएगा.