Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तबीयत खराब होने पर मुख्‍यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर हाल जाना

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तबीयत खराब होने पर आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के वरिष्ठ गेस्ट्रोलाजिस्ट डा. विपुल कंडवाल की निगरानी में उनका इलाज हो रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, वन मंत्री सुबोध उनियाल व महापौर सुनील उनियाल गामा ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। डा. कंडवाल ने बताया कि पूर्व सीएम की तबियत में सुधार है। अगले एक-दो दिन में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।