Breaking News
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ के बीच इसी माह फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद

देहरादून, न्यूज़ आई : देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ के बीच इसी माह फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद है। यह उड़ान शुरू होने के बाद प्रदेश के गढवाल और कुमांऊ क्षेत्र हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे। उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) या रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत विमानन कंपनी फ्लाईबिग 17 सीटर डबल इंजन विमान से इन दोनों शहरों के बीच यह फ्लाइट शुरू करेगी। शुक्रवार को फ्लाईबिग एयरलाइंस का विमान दिल्ली से जौलीग्रांट पहुंच गया है। एयरपोर्ट पर कंपनी ने अपने स्टॉफ, काउंटर आदि की तैनाती भी कर ली है। उड़ान शुरू करने के लिए कंपनी को डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की अनुमति का इंतजार है। डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद ही इस फ्लाइट का शेड्यूल तैयार किया जाएगा। संभावना हैं कि 15 जुलाई के आसपास इस फ्लाइट को शुरू कर दिया जाएगा। इस फ्लाइट के शुरू होने से गढवाल व कुमांऊ के बीच हवाई यात्रा करने वाले लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। देहरादून-पिथौरागढ के बीच एक घंटे में हवाई सफर को पूरा किया जा सकेगा। इस विमान का बेस जौलीग्रांट में ही रहेगा। यानि देहरादून-पिथौरागढ के बीच उड़ान भरने के बाद इस विमान को जौलीग्रांट में ही पार्क किया जाएगा।