Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर चलाया विशेष संपर्क अभियान, सीएम धामी ने विशिष्ट लोगों से की मुलाकात

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष संपर्क अभियान के तहत महानगर देहरादून के विशिष्ट नागरिकों से मुलाकात की। सीएम का विशिष्ट नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे बातचीत की। शनिवार को मुख्यमंत्री धामी ने पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट से डिफेंस कॉलोनी, देहरादून स्थित उनके निजी आवास में जाकर मुलाकात की। साथ ही मुख्यमंत्री ने श्री झंडा साहिब में महंत देवेंद्रदास  महाराज से भी भेंट की। इस दौरान  केंद्र सरकार द्वारा किए गए विभिन्न कार्य पर विस्तार से चर्चा हुई।