Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

भारतीय वैश्य महासंघ द्वारा होली मिलन का किया गया आयोजन

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जीएमएस रोड, देहरादून स्थित चौधरी फार्म हाउस में भारतीय वैश्य महासंघ द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने होली की बधाई व शुभकानाएं देते हुए कहा कि वैश्य समाज द्वारा हर वर्ष होली-मिलन का यह आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सभी पर्वों को आपस में मिलजुलकर मनाये जाने की परम्परा रही है।
इस अवसर पर फूलों की होली के साथ ही होली मिलन के अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये एवं कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक एवं भव्य नृत्य भी प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, डीजीपी श्री अशोक कुमार, कार्यक्रम संयोजक श्री विनय गोयल, विधायक श्री विनोद चमोली, श्री खजान दास, श्री हरबंस कपूर, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।