Breaking News
  • विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव
  • उत्तराखण्ड की विकास यांत्रा में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों की है महत्वपूर्ण भागीदारी- मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न

राजनीतिक विद्वेष के चलते फर्जी वीडियो वायरल किया गया: मदन कौशिक

देहरादून, न्यूज़ आई। पोस्टल बैलेट्स को लेकर छिड़ी सियासी रार के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं में सेना और संवैधानिक संस्थाओं के अपमान की होड़ लगी है। पूर्व सीएम हरीश रावत के ट्वीट के साथ जारी वीडियो इसी परंपरा का हिस्सा है। कौशिक ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विद्वेष के चलते यह फर्जी वीडियो वायरल किया गया।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बिना किसी पुख्ता प्रमाण और जांच के इतने वरिष्ठ नेता को सैनिकों के मतदान को लेकर चुनाव की गोपनीय प्रक्रिया का वीडियो वायरल करना भारतीय सेना का अपमान है। उनका यह कार्य साबित करता है कि कल तक दिवंगत जनरल बिपिन रावत के कट आउट लगाकर प्रचार करना, कांग्रेस पार्टी का वीर जवानों के प्रति सम्मान का ढकोसला मात्र था। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे सभी विधानसभा बूथों से जमीनी हकीकत सामने आ रही है वैसे-वैसे भाजपा की सत्ता में वापसी तय हो गई है। अब चूंकि कांग्रेस को भी इसका बखूबी अंदाजा हो गया है। इसलिए वह हमेशा की तरह ईवीएम में छेड़छाड़ व डाकपत्रों में धांधली को लेकर बगैर सिर-पैर के आरोप लगाकर अभी से हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने की तैयारी कर रही है। भाजपा में चुनाव के दौरान पार्टी विधायकों की भितरघात की शिकायतों पर कौशिक ने कहा कि यह मामला संगठन के संज्ञान में है। यदि आरोप लगाने वाले लिखित में देंगे तो पार्टी उचित कार्रवाई करेगी।