Breaking News
  • सीएम धामी ने युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी

राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से उपराष्ट्रपति भवन मे शिष्टाचार भेंट की

नई दिल्ली/देहरादून, न्यूज़ आई : नई दिल्ली में राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने सहज-सरल स्वाभाव के धनी,किसान पुत्र,विधायी मामलों के साथ ही भारतीय संविधान और राजनीति के उत्कृष्ट ज्ञाता,राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित भारत के उपराष्ट्रपति व सभापति राज्य सभा आदरणीय श्री जगदीप धनकड़ जी से उपराष्ट्रपति भवन मे शिष्टाचार भेंट की एवं समसामयिक व देश -विदेश के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।माननीय उपराष्ट्रपति जी को सासंद नरेश बंसल ने उत्तराखंड लोक पर्व बगवाल,दीपावली व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।सासंद बंसल ने माननीय उपराष्ट्रपति जी को उत्तराखंड के लोक पर्व इगास के बारे मे भी बताया ।सासंद बंसल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ जी से आगामी संसद सत्र को लेकर भी चर्चा की ।सांसद नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति जी को देवभूमी उत्तराखंड आने का न्योता दिया जिसे उपराष्ट्रपति जी ने सहर्ष स्वीकार किया ।।