Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने मंत्री समूह राज्य स्तरीय समिति की दी स्वीकृति

देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कृषि एवं अन्य रेखीय विभागों यथाः उद्यान, भेषज, रेशम, पशुपालन एवं सहकारिता विभागों के नाबार्ड के साथ निरन्तर अनुश्रवण, उक्त विभागों की योजनाओं के प्रभावी क्रियानव्यन तथा नवाचार के लिए मंत्री समूह राज्य स्तरीय समिति की स्वीकृति दी है। उक्त मंत्री समूह राज्य स्तरीय समिति में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री अध्यक्ष होंगे। सहकारिता मंत्री, पशुपालन मंत्री, उक्त समस्त विभागों के अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव, सचिव, मुख्य महाप्रबन्धक नाबार्ड, विभागाध्यक्ष (समस्त रेखीय विभाग) सदस्य होंगे। समिति में कृषि उत्पादन आयुक्त सदस्य सचिव होंगे।