Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ लेने के बाद ली कैबिनेट की पहली बैठक

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद रात को मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुलाई और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लगाई है। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में 22 हजार पदों पर सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही लगभग 20 हजार उपनल कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन देने का लाभ देने के लिए मंत्री मंडलीय उप समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।
रविवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रियों के शपथ लेने के बाद कुछ ही घंटों में सचिवालय में पहली कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर निर्णय लेकर सीएम धामी ने बेरोजगारों व प्रदेश के विकास को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी। कैबिनेट ने बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने और राज्य के विकास संबंधी कई अहम फैसलों पर निर्णय लिया।