Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

भारी बारिश के बीच आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह

देहरादून, न्यूज़ आई : भारी बारिश के बीच राज्यपाल गुरमीत सिंह बुधवार दोपहर अचानक सचिवालय स्थित आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्हें अचानक वहां देख अफसरों में हड़कंप मच गया। राज्यपाल ने अधिकारियों से बारिश के कारण हुए नुकसान की जानकारी ली। मौसम विभाग ने चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।