Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

देहरादून में आज से सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों का चिंतन शिविर शुरू

देहरादून, न्यूज़ आई : राजधानी में आज से सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों का चिंतन शिविर शुरू हो गया है। दो दिन तक चलने वाले इस शिविर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ 22 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री समेत 266 प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिनिधि स्वास्थ्य के क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान के लिए सभी मिलकर एक रोडमैप तैयार करेंगे। शिविर में दो दिनों में आठ सत्र आयोजित होंगे जिसमें स्वास्थ्य से जुड़े 12 विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस शिविर के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ ही एनएचएम के एमडी, सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिव और एनएचएम के एमडी भी शिरकत करने पहुंचे है। चिंतन शिविर में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन, आयुष्मान भव कैंपेन, पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट कैडर, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, मीसल्स रूबेला उन्मूलन कार्यक्रम, पीसीपीएनडीटी, मेडिकल नर्सिंग शिक्षा, अंग प्रत्यारोपण, डिस्ट्रिक्ट रेजीडेंसी प्रोग्राम व गैर संचारी रोग प्रबंधन जैसे विषयों पर विचार मंथन किया जाएगा।