Breaking News
  • सीएम धामी ने युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी

हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश अब 16 जुलाई के स्थान पर 17 जुलाई को होगा

देहरादून, न्यूज़ आई : हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश अब 16 जुलाई के स्थान पर 17 जुलाई को होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रदेश में हरेला पर्व के सार्वजनिक अवकाश 17 जुलाई को घोषित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में हरेला का पर्व भी 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। कर्मचारी संगठनों ने भी मुख्यमंत्री से अवकाश की तिथि में संशोधन की मांग की थी। सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में हरेला पर्व पर 16 जुलाई (रविवार) को अवकाश घोषित किया गया था। विभिन्न माध्यमों से ज्ञात हुआ कि हरेला पर्व 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। जिससे संशोधन करते हुए हरेला पर्व के लिए 17 जुलाई (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। उक्त तिथि को बैंक/कोषागार तथा उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा।