Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता पर जल्द हो सकता है निर्णय

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार शाम नई दिल्ली पहुंचे थे। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि समान नागरिक संहिता का प्रारूप तय करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति प्रदेश सरकार को जल्द अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने पर जल्द निर्णय हो सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ इस विषय पर बैठक में मंथन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि समान नागरिक संहिता प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 मई 2022 को समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट बनाने के लिए जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेनि) की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था, जिसमें चार सदस्य शामिल किए गए। बाद में इसमें सदस्य सचिव को भी शामिल किया गया। इस समिति का कार्यकाल दो बार बढ़ाया गया। इसी वर्ष मई में इसका कार्यकाल चार माह के लिए बढ़ाया गया।