Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के चलते देहरादून में नदी-नालों में आ गया उफान

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में सोमवार रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। सोमवार को भारी बारिश के चलते देहरादून में सड़के लबालब भरी मिली। दून में दिनभर बादलों की आंख मिचौली के बाद देर शाम कई क्षेत्रों में मेघ आफत बनकर बरसे। पर्वतीय क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण दून के नदी-नालों में उफान आ गया। सहस्रधारा रोड पर आईटी पार्क के रपटे में भारी मात्रा में पानी आने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर देहरादून नगर निगम क्षेत्र में एक से 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी के निर्देश हैं। इसके अलावा रायपुर ब्लाक के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में भी अवकाश घोषित किया गया है। सोमवार देर शाम राजपुर, सहस्रधारा रोड, मसूरी से सटे क्षेत्र और अन्य कुछ हिस्सों में भारी वर्षा आफत बन गई। आइटी पार्क के पास रपटे में भारी मात्रा में वर्षा का पानी आने से मुख्य मार्ग बंद हो गया। बिजलीघर के बाहर खड़ी एसडीओ की कार रपटे में बह गई। अन्य वाहन सवारों ने जैसे-तैसे रपटे से दूर भागकर खुद को बचाया। मूसलाधार बारिश के चलते सड़कें नदी में बदल गई। भारी वर्षा से विद्युत पोल बह गए और पूरे क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। उधर, तमसा नदी उफान पर आने से टपकेश्वर महादेव मंदिर में पानी घुस गया। अन्य कई क्षेत्रों में वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित रहा।