Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

सीएयू सितंबर में वूमेन उत्तराखंड प्रीमियर लीग का करने जा रहा आयोजन

देहरादून, न्यूज़ आई : क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) सितंबर के तीसरे सप्ताह में वूमेन उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन करने जा रहा है। इस वर्ष आयोजित हुए उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के प्रथम संस्करण की सफलता के बाद सीएयू की ओर से महिला खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के लिए वूमेन उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। सीएयू ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी साझा की है। वूमेन उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 24 से 28 सितंबर तक कराया जाना प्रस्तावित है। सीएयू सचिव महिम वर्मा ने बताया कि वूमेन उत्तराखंड प्रीमियर लीग की तैयारियां चल रहीं है। टीमों के नाम फाइनल हो गए हैं। जल्द ही अन्य जानकारी साझा की जाएगी।