Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

उत्तरकाशी के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री बस के खाई में गिरने से सात तीर्थयात्रियों की मौत

देहरादून, न्यूज़ आई : सीमान्त जिले उत्तरकाशी के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री बस के खाई में गिरने से सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी। जबकि 28 घायल हो गए। दुर्घटना गंगनानी के पास हुई।

दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए 28 लोगों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया जबकि घटना में मृत 7 लोगो के शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किये गए। बचाव दल के साथ गए आरक्षी कुलदीप ने बताया कि बस UK 07 PA 8585 लगभग 50 मीटर गहराई में गिर गयी है। बस में गुजरात के यात्री सवार थे. बस में कुल 35 यात्री सवार थे जिसमें से 28 घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तरकाशी के तहसील भटवाड़ी अंतर्गत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास यात्रियों की बस खाई में गिरने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय प्रशासन को तेजी से राहत- बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, मेडिकल टीमों को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में हेलीकॉप्टर को तैयार रखने के लिए कहा है।

गंगनानी में हुई इस घटना में कुछ लोगों के हताहत होने की सूचना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों मे स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।