Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद वन विकास निगम के कर्मचारियों की बहाली का जारी हुआ आदेश

देहरादून, न्यूज़ आई :उत्तराखंड वन विकास निगम के बर्खास्त 309 आउटसोर्स कर्मचारियों को 24 घंटे में ही गुरुवार को फिर से बहाल कर दिया गया। सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले बुधवार को प्रबंध निदेशक केएम राव ने सभी आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए बर्खास्त कर दिया था। लेकिन सेवानिवृत्ति के दिन उन्होंने अपना आदेश पलटते हुए फिर से कर्मियों की सेवा को यथावत रखने का आदेश जारी कर दिया। एमडी की ओर से निगम के समस्त महाप्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक व प्रभागीय प्रबंधक को पत्र भेजकर 17 दिसंबर 2022 के बाद आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त 309 कर्मचारियों की पहली सितंबर 2023 से सेवा समाप्त करने का पत्र जारी कर दिया गया। एमडी का आदेश जैसे ही कर्मचारियों तक पहुंचा तो विरोध शुरू हो गया। सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों ने मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी तक को जानकारी दी। मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद एमडी ने गुरुवार को हटाए गए सभी आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का आदेश जारी कर दिया। बहाली के आदेश में अब बताया गया है कि आउटसोर्स से योजित कार्मिकों की सेवाएं समाप्त करने से निगम के कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। निगम में नियमित कार्मिकों के अधिक संख्या में सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यों के सुचारू संचालन के लिए वाह्य सेवा कार्मिकों की नितांत आवश्यकता है।