Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गरुड़ में किया रोड शो

बागेश्वर/देहरादून, न्यूज़ आई: बागेश्वर उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गरुड़ में रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछली बार से भी ज्यादा वोट इस बार बीजेपी प्रतियाशी को मिलेंगे। शनिवार को रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी सभा में भीड़ देख गदगद हुए सीएम धामी बोले कि बागेश्वर का उप चुनाव भारत वर्ष में एक संदेश लेकर जाएगा। बागेश्वर एक धार्मिक भूमि हैं। पीएम मोदी उत्तराखंड के सभी धार्मिक स्थलोँ के विकास के लिए रात दिन लगे हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय केबिनेट मंत्री दास ने कई विकास कार्य किए। उन्होंने कांग्रेस पर जनता को बरगलाने का आरोप लगाया। सरकार उत्तराखंड के हर गांव के विकास लिए काम कर रही हैं। गरुड़ में मेडिकल कॉलेज भी बनेगा। सीएम ने कहा कि ये चुनाव विकास का चुनाव है। कांग्रेस को वोट देने का मतलब जहर पीने के बराबर है।