Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

विधानसभा मानसून सत्र के चलते चार दिन के लिए यातायात डायवर्ट

देहरादून, न्यूज़ आई : विधानसभा मानसून सत्र 5 से 8 सितंबर तक चलेगा। सत्र को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विधानसभा सचिवालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। चार दिवसीय सत्र में सरकार की ओर से अनुपूरक बजट, राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक समेत वार्षिक लेखा प्रत्यावेदन रिपोर्ट सदन पटल रखे जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ सत्र के चलते चार दिन के लिए यातायात डायवर्ट किया गया है। विधानसभा-सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन आदि को देखते हुए यातायात / कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए देहरादून के कुछ स्थलों पर बैरियर प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं।