Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

देहरादून के नवनियुक्त एसएसपी अजय सिंह ने एसएसपी ऑफिस में संभाला चार्ज

देहरादून, न्यूज़ आई : राजधानी के नवनियुक्त एसएसपी अजय सिंह ने एसएसपी ऑफिस में चार्ज ग्रहण किया। एसएसपी अजय सिंह इससे पहले हरिद्वार के कप्तान थे। अजय सिंह 2014 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्होंने 2005 में प्रादेशिक पुलिस सेवा के जरिए पुलिस में बतौर डीएसपी सेवा शुरू की थी। 2018 में उनका प्रमोशन आईपीएस में हुआ और उन्हे 2014 बैच मिला। अजय सिंह देहरादून में एसपी सिटी भी रह चुके हैं। जबकि, इससे पहले सीओ सिटी देहरादून, सीओ डालनवाला समेत देहरादून के कई पुलिस सर्किल में रहे हैं। वह हरिद्वार के एसपी देहात भी रहे हैं। आईपीएस बनने के बाद उन्हें पहला जिला रुद्रप्रागा मिला था। इसके बाद वह पुलिस मुख्यालय में एसपी कार्मिक और इसके बाद 2020 में एसएसपी एसटीएफ बने थे।