Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

निवेशक सम्मेलन से पहले आज दिल्ली में रोड शो करेंगे सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : सीएम पुष्कर सिंह धामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पूर्व अधिक से अधिक निवेश को जमीन पर उतारने के लिए आज बुधवार को नई दिल्ली में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री का पांच अक्तूबर से सिंगापुर और ताइवान का दौरा फिलहाल टल गया है। सात अक्तूबर को मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक को इसकी वजह माना जा रहा है। यह बैठक नरेंद्रनगर में होगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। अब मुख्यमंत्री 15 अक्तूबर को दुबई में रोड शो करेंगे। बहरहाल, नई दिल्ली के रोड शो में पर्यटन, आईटी, आतिथ्य, स्वास्थ्य, चिकित्सा व सेवा क्षेत्र से जुड़े नामी उद्यमी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सभी निवेशकों को सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण भी देंगे। रोड शो के लिए सीएम दिल्ली पहुंच चुके हैं। नई दिल्ली जाने से पूर्व सीएम ने कहा, नई दिल्ली में कर्टेन रेजर में करीब 7500 करोड़ और लंदन व बर्मिघम में 12,500 करोड़ निवेश के एमओयू के बाद अब नई दिल्ली रोड शो में अच्छे एमओयू की उम्मीद है। यह एक बड़ी राशि होगी। हमारी पूरी कोशिश है कि निवेशक सम्मेलन से जमीन पर अच्छा निवेश आ जाए। कहा, 2018 के निवेशक सम्मेलन में जिन निवेशकों से करार हुए थे और वे निवेश नहीं कर पाए, सरकार उनसे भी निवेश के लिए संपर्क करेगी।