Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम देश के शीर्ष मुख्यमंत्रियों में हैं शुमार: प्रदेश प्रभारी

देहरादून, न्यूज़ आई : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार में दायित्वों की घोषणा कभी भी हो सकती है। प्रदेश सरकार में मंत्री बदलेंगे या विस्तार होगा के सवाल पर गौतम ने कहा कि जो जरूरी होगा वो करेंगे। मीडियाकर्मियों से बातचीत में दायित्व आवंटन में हो रही देरी से जुड़े प्रश्न उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक संगठनात्मक प्रक्रिया है। यहां परिवारवाद तो है नहीं कि एक परिवार ने आदेश दिया और काम हो गया। हम लोकतांत्रिक तरीके से चलते हैं। सभी का मार्गदर्शन और सलाह ली जाती है। मामला आखिरी चरण में है। कभी भी दायित्वों की घोषणा हो सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम देश के शीर्ष मुख्यमंत्रियों में होता है। उन्होंने यह प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दो साल का कार्यकाल पूरा करने पर दी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में गौतम ने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर समस्या का निदान किया। उन्होंने अपना जीवन और समय जनता की सेवा में झोंक रखा है।