Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में होगा 6 वाँ विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-मुख्यमंत्री धामी

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड में आगामी 28 नवंबर से एक दिसंबर तक 6वां वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन होने जा रहा है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में पत्रकार वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में कई देशों और राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।  पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सम्मलेन के आने का निमंत्रण दिया जाएगा। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सम्मेलन के ब्रांड एंबेसडर होंगे। सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन के साथ आपदा प्रबंधन के विषयों पर चर्चा होगी। 28 नवंबर को उद्घाटन सत्र होगा। वहीं, सम्मेलन में चार सत्र होंगे। जिसमें 50 टेक्निकल सत्र होंगे। सम्मेलन में कई देशों के विशेषज्ञ, वैज्ञानिक शामिल होंगे।  आपदा प्रबंधन विभाग इसे लेकर मेगा शो का आयोजन कर रहा है। सम्मलेन में प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा।