Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

विधायक हरीश धामी के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है कांग्रेस !

देहरादून, न्यूज़ आई। प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति का विरोध कर रहे धारचूला विधायक हरीश धामी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है। धामी ने जिस प्रकार हाईकमान पर तीखे बयान दिए हैं और सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने की बात कही है, उसे हाईकमान ने गंभीरता से लिया है। साथ ही पार्टी छोड़ने के बाबत फेसबुक पर किए गए कुछ कमेंट भी धामी के खिलाफ जा रहे हैं। इन कमेंट को भी हाईकमान को भेजा गया है।
सू्त्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी धामी द्वारा पार्टी पर लगाए जा रहे आरोपों काफी गंभीर हैं। लेकिन अभी खुलकर टिप्पणी नहीं कर रहे हैं। यह जरूर है कि सोशल मीडिया के जरिए माहरा इशारों में कार्रवाई के संकेत जरूर दे रहे हैं। माहरा ने आज फिर सोशल मीडिया पर बयान जारी कर सभी नेताओं ने सार्वजनिक रूप से बयान न देने का अनुरोध किया। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि सार्वजनिक रूप से पार्टी विरोधी बयान दिया जाना गलत है। पार्टी मंच पर बात रखी जानी चाहिए। अनुशासन को लेकर कांग्रेस नेतृत्व बेहद गंभीर है।