Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

उत्तरखण्ड में बन रही बड़े बजट की गढ़वाली फिल्म, दुबई की कंपनी पिक्सल ग्लैक्सी के साथ हुआ करार

देहरादून, न्यूज़ आई : कलर्ड चेकर्स फिल्म प्रोडक्शन ने देहरादून में अपनी आगामी उत्तराखण्डी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, फिल्म की शूटिंग देहरादून और उसके बाहर विभिन्न स्थानों पर की जा रही है।

उत्तराखण्डी फिल्म में करीब 120 कलाकारों के साथ उत्तराखण्ड की सबसे बड़े बजट की फिल्म बन रही है, फिल्म में स्थानीय प्रतिभाओं को शामिल कर कई युवा कलाकारों को एक बड़ा मंच मिला है, फिल्म की शूटिंग के पीछे एक प्रमुख पहलू राज्य की स्थानीय प्रतिभाओं को मौका देना है, जैसे ही कास्टिंग प्रक्रिया शुरू की, हम उत्तराखंड में बहुत सारे प्रतिभाशाली व्यक्तियों को देखकर आश्चर्यचकित रह गए।

स्थानीय कलाकारों में जबरदस्त हुनर देखने को मिला, देवभूमि उत्तराखंड की वास्तविक भव्यता को दर्शाने के लिए कई भव्य स्थानों/क्षेत्रों का चयन किया है, यह फिल्म भावनाओं से भरी एक उत्तराखण्डी फिल्म है और इसमें एक अच्छे विषय के साथ एक ठोस कहानी भी है। फिल्म प्रोडक्शन के निदेशक ने कहा कि मुझे यकीन है कि यह फिल्म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी,

पिछले कुछ सालों में उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग के लिहाज से बालीवुड की पसंद बनता जा रहा है। उत्तराखंड में कई फिल्मों की शूटिंग हुई है और कुछ की अभी चल रही है। इसी क्रम में कलर्ड चैकर्स फिल्म एंड इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर रविवार को एक गढ़वाली फिल्म मीठी की शुरुआत की

उत्तराखण्ड सरकार नई फिल्म नीति से फिल्मों को प्रोत्साहन देने का काम कर रही है। यही कारण है कि आज उत्तराखंड और यहां के लोकेशन वालीबुड से लेकर हालीवुड फिल्म निर्माताओं को खूब भा रहे हैं।

यह फिल्म मिलेट्स पर आधारित इस फिल्म के द्वारा प्रदेश के श्री अन्न का प्रचार प्रसार होगा। साथ ही स्थानीय युवाओं को शूटिंग के दौरान रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

वैभव गोयल के मुताबिक कंपनी जल्द ही ओटीटी पर एक सीरियल भी लाने की तैयारी में है। उनका कहना है कि हम चाहते हैं कि उत्तराखंड के प्रतिभावान कलाकारों और नवोदित कलाकारों को एक बेहतर मंच मिले। इसके तहत निकट भविष्य में एक डांस और सिंगिंग शो भी आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि अब तक गढ़वाली फिल्म की लांचिंग के लिए मार्केटिंग और प्रमोशन का अभाव नजर आता रहा है लेकिन कलर्ड चैकर्स कंपनी का फोकस मीठी फिल्म की मार्केटिंग और प्रमोशन पर रहेगा।