Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे कल उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

देहरादून, न्यूज़ आई : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल गुरुवार को उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे। गुरुवार को गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि उप राष्ट्रपति के साथ ही प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह के पहुंचने की भी सूचना है। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से उनके सीधे हर्षिल हेलीपैड पर उतरकर सड़क मार्ग से गंगोत्री धाम पहुंचने की संभावना है। उपराष्ट्रपति गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। इसके साथ वह वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में कंट्री लेड इनिशिएटिव के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी राज्य में पहली यात्रा होगी। अपनी इस यात्रा में उनका देहरादून राजभवन जाने का भी कार्यक्रम है।