Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

भाजपा की जीत पर CM धामी बोले- PM मोदी का मार्गदर्शन बना विकास की गारंटी

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व और मार्गदर्शन विकास की गारंटी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में जनता ने अपने मन की बात बता दी है। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में फिर से दिल्ली में भाजपा की सरकार आने वाली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा दोबारा सत्ता में आई है, यह सुशासन की जीत है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जनता ने तुष्टीकरण, परिवारवाद व सनातन विरोधियों के विरुद्ध मत दिया है। उन्होंने तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर पार्टी के केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व को शुभकामनाएं देने के साथ ही इन राज्यों की जनता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में भी भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सेमीफाइनल जीता है। साथ ही जनता ने फाइनल चुनाव के परिणाम की तरफ भी इशारा कर दिया है।