Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग

धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दृष्टिगत विभिन्न विभागों की नियमावली व मुख्यमंत्री एकल स्वरोजगार योजना समेत कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई। कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली को मंजूरी मिली साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज में लंबे समय से रिक्त पदों को लेकर भी फैसला हुआ है।

  • सिलक्यारा में फंसे श्रमिको को सकुशल बाहर निकालने पर पीएम मोदी का आभार जताया जायेगा,
  • तीन राज्यों में मिली जीत के लिए पीएम मोदी का आभार जताया जायेगा
  • जीबी पंत विवि को कीर्तिनगर के चौरासी पट्टी में दी जाएगी निश्शुल्क जमीन
  • उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली को मिली मंजूरी
  • मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना होगी शुरू, जिन ग्रामों में पीएमजीएसवाई नही है वहां यह योजना होगी शुरू,
  • भू-लेख पत्रों के निबंधन में अब वर्चुवली भी होगा काम, इसके लिए पूरी नियमावली बनाई गई, प्रदेश भर में यह नियम भी होगा लागू
  • राजकीय इंटर कॉलेज में लंबे समय से रिक्त पदों के लिए हुआ अहम निर्णय
  • रिक्त पदों पर अस्थाई रूप से होगी नियुक्ति, प्रति वादन के रूप से दिया जाएगा मानदेय
  • महिला बाल विकास विभाग में नंदा देवी योजना में हुआ बड़ा निर्णय
  • 2009 से 2017 के लाभार्थियों को लंबित भुगतान का होगा देय
  • 52 करोड़ का बजट हुआ जारी
  • पहाड़ों पर निजी भूमि पर हेलीपेड निर्माण नीति को स्वीकृति
  • लीज पर दे सकते है युकाड़ा को भूमि
  • अगर व्यक्ति खुद बनाए हेलीपैड तो मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी
  • राष्टीय खेलों की मेजबानी मिलने पर पीएम का जताया आभार