Breaking News
  • यात्रा मार्ग पर बड़े स्तर पर सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था
  • पूरे प्रदेश में लागू होगी “मनी बैक” प्लास्टिक योजना
  • सीएम धामी के सख्त निर्देश—कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा 2026 को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का ऐतिहासिक पहल
  • गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना

मोदी की गारंटी यानी, गारंटी पूरी होने की गारंटी: डा. नरेश बंसल

देहरादून, न्यूज़ आई : सासंद डा.नरेश बंसल ने डोईवाला विकासखंड के ग्राम पंचायत रायवाला व आदर्श ग्राम योजनानुसार चिनहित गांव हरिपुर कलां मे विकसित भारत संकल्प यात्रा मे मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए। सासंद राज्य सभा व राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष भाजपा ने विकसित भारत यात्रा के लाभार्थियों से रुबरू होते हुए पीएम मोदी की बात को दोहराते हुए कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति से कुछ भी मुमकिन है।बंसल ने कहा, मोदी सरकार ने जो योजनाएं बनाई हैं उसके मुताबिक गांव- गांव लाभार्थियों को ढूंढ़कर और सामने से जाकर उनको योजनाएं देने का काम पिछले 9.30 सालो से मोदी सरकार निरंतर बिना भेदभाव कर रही है।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि मोदी की गारंटी की योजना वाली गाड़ी इन दिनों गांव-गांव और गली-गली जा रही है और लोगों को सरकार की योजना के बारे में बता रही है जिससे लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।आज युवा शहर जाना छोड़कर गांव लौट रहे हैं और यहां पर खेती करके लाखों में फायदा कमा रहे हैं।बंसल ने कहा मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि बड़ी संख्या में लोग ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है जिसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं का पूर्ण लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।बंसल ने कहा कि सरकार की लगातार कोशिश है कि जब मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंचे तो गांव का हर एक व्यक्ति उस गाड़ी तक जरूर पहुंचना चाहिए, तब ही हम हर लाभार्थी तक पहुंच पाएंगे, क्योंकि हमें देश को आगे बढ़ाना है।तब ही आज लोग कहते हैं- मोदी की गारंटी यानी, गारंटी पूरी होने की गारंटी।