Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

गणतंत्र दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हुए है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ। मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत तेजी से कार्य हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जनभागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।