Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

जल-जीवन यात्रा का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया फ्लैग ऑफ

देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान द्वारा जन जागरण अभियान के अंतर्गत प्रारंभ की जा रही जल-जीवन यात्रा का फ्लैग ऑफ किया। इस यात्रा का आयोजन सामाजिक संगठन महादेव सेना एवं ग्राम स्वराज संस्थान के तत्वाधान में किया जा रहा है। 16 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा में शिवालयों में जलाभिषेक कर स्वच्छता, नशामुक्त तथा जल संरक्षण की शपथ कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान द्वारा स्वच्छता, नशामुक्ति एवं जल संरक्षण की दिशा में यह अच्छी पहल की जा रही है। जल संरक्षण की दिशा में अनेक प्रयासों की जरूरत है। स्वच्छ भारत अभियान की दिशा में सबको मिलकर आगे बढ़ना होगा। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, जल जीवन यात्रा के संयोजक राजेंद्र सेमवाल शास्त्री, गीता बिष्ट, गोविन्द भट्ट, ललित मनराल, कुसुम कंडवाल, सूरज लोहनी एवं मीरा बजाज उपस्थित थे।