Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि योजना 2021 की दूसरी किस्त

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2021 की दूसरी किस्त को जारी कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीबीटी के तहत इस योजना से जुड़े 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को लगभग 19 हजार 500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2021 के तहत दूसरी किस्त भेजने के बाद पीएम मोदी ने देश के कई किसानों से भी बातचीत किया. वहीं पीएम मोदी इस दौरान राष्ट्र को भी संबोधित किया. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी पीएम के साथ मौजूद रहें.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को तीन किस्तों में 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह किस्त दो-दो हजार रुपये की होती है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीबीटी के तहत किसानों के बैंक खाते में इस पैसे को ट्रांसफर करते हैं.