Breaking News
  • श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई बाबा केदार की नगरी
  • सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश
  • सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 का समापन समारोह: गढ़वाल विवि पहुंचे सीएम धामी, जवानों और छात्रों ने किया स्वागत
  • यात्रा मार्ग पर बड़े स्तर पर सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था

मसूरी-धनोल्टी में सीजन की पहली बर्फबारी

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। नैनीताल, धनोल्टी, हर्षिल, चकराता और सुरकंडा के बाद अब पहाड़ों की रानी मसूरी और धनोल्टी मे भी बर्फबारी शुरू हो गई। मसूरी में गुरुवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है। जिससे कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है।

मसूरी में बुधवार रात से ही मौसम खराब हो गया था। देर रात क्षेत्र में जमकर ओले पड़े। जिसके बाद से ही शहर में कोहरा छाया हुआ था। गुरुवार सुबह से ही हल्की बारिश हुई, लेकिन दोपहर को बर्फबारी होने पर पर्यटकों के चेहरे खिल गए। मसूरी में बर्फबारी का पर्यटकों को हमेशा से ही खासा इंतजार रहता है। बीते वर्ष मसूरी में बर्फबारी न होने से पर्यटक मायूस थे। वहीं, इस साल भी अब तक बर्फबारी नहीं हुई थी।