Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा चुनाव कार्यालय शुरू… सीएम धामी ने परेड ग्राउंड से किया शुभारंभ

देहरादून, न्यूज़ आई : भाजपा ने राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव कार्यालय की शुरुआत देहरादून से शुभारंभ कर की। हरिद्वार लोकसभा कार्यालय हरिद्वार शहर, पौड़ी गढ़वाल का कार्यालय श्रीनगर, नैनीताल का ऊधमसिंह नगर में बनाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून परेड ग्राउंड स्थित महानगर पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में उत्तराखंड लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। भाजपा लोकसभा चुनावी रणनीति के तहत बृहस्पतिवार को राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव कार्यालय शुरू करने जा रही है। महानगर कार्यालय से संचालित हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।