Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

चमोली के पीयूष को मिला नैनो क्रियेटर अवार्ड, सीएम धामी ने जताई ख़ुशी

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रदेश के पीयूष पुरोहित को नैनो क्रियेटर अवार्ड मिला है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में पीयूष को सम्मानित किया। पीयूष की सफलता पर जनपद में खुशी की लहर है। पीयूष सोशल मीडिया पर उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ी वीडियो बनाते हैं।

पीयूष देहरादून में डीएवी पीजी काॅलेज में बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे और चमोली के बमौथ गांव के रहने वाले हैं। पीयूष के पिता नागेंद्र प्रसाद पुरोहित ने बताया, अपने दोनों बेटों और पत्नी के साथ देहरादून के तुनुवाला में रहते हैं। बताया, पीयूष पिछले एक साल से सोशल मीडिया पर प्रदेश की संस्कृति की वीडियो बना रहा है।

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड में प्रदेश के पीयूष पुरोहित को बेस्ट नैनो क्रिएटर अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने पीयूष पुरोहित को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की है, उन्होंने कहा कि पीयूष को मिला सम्मान राज्य का भी सम्मान है तथा इससे विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार के लिये प्रदेश के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।