Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी दलों से प्रदेश में सकुशल मतदान की अपील की

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रथम चरण में मतदान किया जाना है, इसलिए बूथ स्तर तक स्वीप गतिविधियों सहित जागरूकता कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर चलाया जाए।

रविवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में बैठक की। जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने सभी जनपदों में सकुशल मतदान संपन्न कराने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में मतदान प्रथम चरण में होना है इस लिहाज से बूथ लेवल तक स्वीप गतिविधियों सहित जागरूकता कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर चलाया जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के ऐसे जनपद जो अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे हैं, उनके चेकपोस्ट पर और भी प्रभावी तरीके से निगरानी बढ़ाई जाए। सीईओ ने निर्देश दिए कि इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) में सभी एजेंसियां सीजर रिपोर्ट, इनरसेप्ट रिपोर्ट को जिम्मेदारी से भरे। ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश ना रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में स्टेटिक सर्विलांस टीमें विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए उन पर त्वरित कार्रवाई करें।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास समेत सभी जिलों के जिलाधिकारी, एसएसपी व एसपी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी दलों से प्रदेश में सकुशल मतदान की अपील की।