Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक राजेंद्र भंडारी बीजेपी में शामिल

देहरादून, न्यूज़ आई : रविवार को कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे। टिहरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विरष्ठ नेता धन सिंह नेगी और बदरीनाथ विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने पार्टी छोड़ दी। उधर, राजेंद्र भंडारी ने दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर ली है। सीएम पुष्कर सिंह धामी, मंत्री पीयूष गोयल , पौड़ी सीट से उम्मीदवार अनिल बलूनी और उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भंडारी के भाजपा में शामिल होने से गढ़वाल संसदीय सीट पर कांग्रेस की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने वर्ष 2007 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और पहली बार विधानसभा पहुंचे। तब उन्होंने तत्कालीन भाजपा सरकार को समर्थन दिया और वह पहले खंडूड़ी, फिर निशंक सरकार में मंत्री रहे। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हुए और कांग्रेस के टिकट पर इसी सीट से विधायक चुने गए। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वह हार गए थे, जबकि वर्ष 2022 में वह तीसरी बार विधायक चुने गए थे।

बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस नेता और बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि मैंने पीएम मोदी के नेतृत्व में अपना विश्वास जताया है, जिस तरह से वह देश को आगे ले जाने के लिए काम कर रहे हैं, उससे मुझे प्रेरणा मिली है. उन्होंने आगे कहा कि मुझे बीजेपी की नीतियों में विश्वास है.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हम राजेंद्र भंडारी का स्वागत करते हैं. उन्होंने बद्रीनाथ के लोगों की सेवा में काम किया है. जिस तरह से पीएम मोदी ने देश भर में भ्रष्टाचार खत्म करने, विरासत की रक्षा करने और देश के विकास के लिए काम किया है, उससे राजेंद्र भंडारी को प्रेरणा मिली है.