Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘कुमाऊँ की महिलाओं का राष्ट्रीय संग्राम तथा स्थानीय जनान्दोलनों में योगदान ’’ पुस्तक का विमोचन

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में प्रो सावित्री कैड़ा जन्तवाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘ कुमाऊँ की महिलाओं का राष्ट्रीय संग्राम तथा स्थानीय जनान्दोलनों में योगदान (बीसवी सदी) पुस्तक का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की मातृशक्ति का स्वतंत्रता संग्राम, जन आंदोलनों के साथ उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन में सक्रिय भागीदारी रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रो. सावित्री कैड़ा जन्तवाल के इन सामयिक विषयों पर शोध कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के व्यापक हित में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रो. जंतवाल इतिहास अनुसंधान, सामाजिक आर्थिक सुधार, सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण के साथ पर्वतारोहण के क्षेत्र में भी महिलाओं की प्रेरणास्रोत रही है।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता आर्या, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द वर्धन, सचिव श्री दिलीप जावलकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।