Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

भाजपा से हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत ने किया ऑनलाइन नामांकन

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज शुक्रवार 22 मार्च हरिद्वार जिला भाजपा कार्यालय से ऑनलाइन नामांकन किया. इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ पूर्व सीएम और हरिद्वार से वर्तमान बीजेपी सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और विधायक मदन कौशिक समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तीन दिन पहले ही उन्हें पीएम मोदी का अचानक फोन आया था. फोन पर पीएम मोदी ने हरिद्वार को जनता को राम-राम कहा है. प्रेस वार्ता में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी का डिजिटल इंडिया का सपना अब साकार हो रहा हैं। मां गंगा की पावन भूमि से उत्तराखंड का यह पहला डिजिटल नामांकन शुरू हुआ हैं। डिजिटल नामांकन बजट फ्री हैं साथ ही समय भी बचता हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को सरकार करने के लिए यह कदम उठाया है. त्रिवेंद्र सिंह रावत बताया कि पीएम मोदी ने उनसे कहा कि हरिद्वार लोकसभा सीट को जिम्मेदारी उन पर है. त्रिवेंद्र ने कहा कि उन्होंने भी पीएम मोदी की भरोसा दिया है कि वो इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतों से हरिद्वार सीट जीतकर उनकी झोली में डालेंगे. हालांकि, 26 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत ऑफलाइन नामांकन भी करेंगे.