Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

“वोट करेगा उत्तराखण्ड” थीम का अनावरण , मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैंक कर्मियों को दिलाई शपथ

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को देहरादून स्थित भारतीय स्टेट बैंक के प्रधान कार्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सीईओ ने “वोट करेगा उत्तराखण्ड” थीम का अनावरण किया व वहां मौजूद समस्त बैंक कर्मियों को मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनजागरूकता के लिए प्रयोग की जाने वाली एटीएम वैन को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

इस दौरान राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के एजीएम राजीव पंत, एजीएम भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा अमित वीर सिंह, एजीएम स्टेट बैंक राकेश प्रियदर्शी समेत बड़ी संख्या में बैंक कर्मी उपस्थित रहे।