Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

विकास हमारी प्राथमिकता है, ईमानदारी हमारी पहचान और जनसेवा हमारा संकल्प: सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड में भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। सीएम की कुर्सी पर उन्हें लगातार चार साल हो गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए विशेष है, मुख्य सेवक के रूप में चार साल पूर्ण होने के अवसर पर हरिद्वार में आयोजित विकास संकल्प पर्व में सम्मिलित होकर लगभग ₹550 करोड़ की लागत से 107 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में देवतुल्य जनता की ओर से मिले अपार प्रेम और स्नेह से मन अभिभूत है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के कुशल नेतृत्व में आज उत्तराखंड स्पष्ट नीति, दृढ़ संकल्प और जनकल्याणकारी निर्णय के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विकास हमारी प्राथमिकता है, ईमानदारी हमारी पहचान और जनसेवा हमारा संकल्प है। इसी ध्येय के साथ हम उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रिद्वार में जिन योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, वे निश्चित रूप से क्षेत्रीय विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगी।