Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

सीएम धामी ने किया गंगा किया पूजन, बोले-आज का दिन मेरे लिए खास

देहरादून, न्यूज़ आई : हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर नदी उत्सव कार्यक्रम का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर राष्ट्र समाज के लिए सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए विशेष है। आज से चार वर्ष पूर्व मुझे उत्तराखंड राज्य के मुख्य सेवक के रूप में मेरी पार्टी ने मेरे लिए यह जिम्मेदारी तय की थी। इन चार वर्षों में अनेक चुनौतियां हमारे सामने आईं और हर बार वो चुनौतियां हमारे लिए अवसर बन गईं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। इस मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए इसी भावना के साथ उत्तराखंड के स्वाभिमान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का हमने निरंतर प्रयास किया है।