Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने रोड शो निकालकर किया नामांकन, गंगा पूजन कर लिया आशीर्वाद

हरिद्वार/देहरादून, न्यूज़ आई : कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने नामांकन से पहले पैदल रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान वीरेंद्र रावत ने रोशनाबाद पहुंच कर नामांकन किया। इससे पहले वीरेंद्र रावत ने हरकी पैड़ी पहुंच कर गंगा पूजन किया और मां गंगा का आशीर्वाद लिया। रोड शो के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिले भर से अपने समर्थकों की भीड़ जुटाई। वीरेंद्र रावत ने हरकी पैड़ी पहुंच कर गंगा पूजन किया। इसके बाद ऋषिकुल मैदान से पैदल रोड शो की शुरुआत हुई। यहां से ढोल नगाड़ों और वाहनों के काफी लोग के साथ वीरेंद्र रावत का पैदल रोड शो मध्य हरिद्वार की तरफ रवाना हुआ और नेहरू यूथ हॉस्टल में संपन्न हुआ।

रोड शो में पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल, मंगलौर के पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मनीष कर्णवाल समेत शहर और देहात के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के समर्थक शामिल रहे। रोड शो के दौरान ही वीरेंद्र रावत बीच से भगवानपुर विधायक ममता राकेश के साथ रोशनाबाद पहुंची और नामांकन पत्र दाखिल किया।