Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

उत्तराखंड में मुख्य मार्गों पर रैलियों और जुलूसों पर प्रतिबंध, जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस ने लिया फैसला

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है. वहीं आज 27 मार्च को नामांकन की आखिरी तारीख है. नामांकन करने बाद राजनीति पार्टियां और प्रत्याशी चुनाव प्रचार-प्रसार में जोर शोर से जुट जाएंगे. इस दौरान बडे़-बड़े नेता शहरों में रैली करने के साथ ही रोड शो भी करेंगे, जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है. क्योंकि इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह के चरमरा जाती है. इसीलिए इस बार पुलिस ने निर्णय लिया है कि सभी जिलों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्य मार्गों पर रैलियों और जुलूसों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा.

उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि इस बार प्रयास किया गया है कि आम लोगों को कम से कम दिक्कतों का सामना करना पड़े. इसके लिए सबसे पहले मुख्य मार्गों पर रैलियों और जुलूसों पर प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक जाम न हो. इसी के साथ कुछ अन्य कदम भी उठाए गए हैं.

उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि सभी जिलों की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्य मार्गों पर रैलियों और जुलूसों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सभी निजी स्कूलों के अंदर वाहन पार्क किए जाएंगे. सभी व्यावसायिक या आवासीय भवनों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं, जिनके नक्शे में बेसमेंट पार्किंग वाले कॉम्प्लेक्स हैं.