Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

23 मार्च को धामी सरकार के दो वर्ष होंगे पूरे, सीएम-मंत्री और सांसद करेंगे उपलब्धियों का बखान

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रदेश की धामी सरकार को कल यानी शनिवार को दो साल पूरे हो जाएंगे। दो साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के प्रचार के लिए सभी 19 सांगठनिक जिलों में प्रेस वार्ताएं और गोष्ठियां करने का फैसला किया है। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्रित्व वाली सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश के सभी जनपदों में वरिष्ठ नेताओं की पत्रकार वार्ता आयोजित करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार के सभी मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद ये प्रेस वार्ताएं करेंगे। पार्टी ने जिला मुख्यालयों पर होने वाले इन कार्यक्रमों में शामिल होने वाले इन सभी नेताओं की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह देहरादून महानगर में प्रेस वार्ता करेंगे, जबकि देहरादून ग्रामीण के कार्यक्रम में सांसद माला राज्यलक्ष्मी को शामिल होना है। इन कार्यक्रमों में लोस प्रभारी, सह प्रभारी, लोस संयोजक व सह संयोजक, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारी अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। गोष्ठी में समाज के सभी वर्गों के व्यक्तियों को शामिल कराने के निर्देश दिए गए हैं।