Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने किया नामांकन, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पहुंचीं पौड़ी

देहरादून, न्यूज़ आई : गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने मंगलवार 26 मार्च को पौड़ी के कलेक्ट्रेट ऑफिस में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन किया. इस मौके पर अनिल बलूनी से साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे है. नामांकन करने से पहले अनिल बलूनी ने केंद्र और राज्य के बडे़ नेताओं के साथ पौड़ी में शक्ति प्रदर्शन भी किया. उनका रोड शो रामलील मैदान पौड़ी गढ़वाल से कलेक्ट्रेट ऑफिस तक निकला. इस मौके पर पौड़ी से वर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत और मनीष खंडूड़ी भी मौजूद रहे.