Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

सीएम धामी ने किया मनोरमा कृषि रक्षक ऐप का शुभारंभ

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों व स्वयं सहायता समूहों की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप मनोरमा कृषि रक्षक का शुभारंभ किया। इस ऐप को मनोरमा डबराल जनकल्याण समिति ने विकसित किया है। ऐप के माध्यम से किसानों को सही समय पर मौसम की चेतावनी, रोग पहचान व बाजार की जानकारी मिल सकेगी। सीएम आवास स्थित कैंप कार्यालय में मोबाइल ऐप के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने कहा, आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक जानकारियां व सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने में उपयोगी साबित हो सकती है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मनोरमा कृषि रक्षक ऐप के माध्यम से किसानों को रियल टाइम मौसम संबंधी जानकारी, अलर्ट, कृषि सलाह, एआई आधारित फसल रोग पहचान, कृषि बाजार, परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स से संबंधित सुविधाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। ऐप में स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमों को बाजार से जोड़ने से संबंधित सुविधाओं को भी शामिल किया गया है।

Leave a Reply