Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

कार्तिक आर्यन ने ‘भाभी 2’ संग पूरा किया ‘भूल भुलैया 3’ का पहला शेड्यूल

(बॉलीवुड डेस्क): कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भूलैया 3’ की शूटिंग में बिजी हैं. ‘भूल भूलैया 3’ के शूटिंग सेट से कार्तिक आर्यन बार-बार अपनी तस्वीरें शेयर कर सेट का पूरा हाल बयां कर रहे हैं. अब कार्तिक ने अपनी फिल्म की को-स्टार तृप्ति डिमरी संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में कार्तिक और तृप्ति फिल्म क्लैप बोर्ड से झांक रहे हैं. इस तस्वीर को कार्तिक ने आज 27 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. कार्तिक ने तृप्ति संग भूल भूलैया 3 के सेट से इस तस्वीर को शेयर कर लिखा है, टिंग टिंग टिंग टिडिंग टिंग टिंग, और हमने फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है, और शेड्यूल के बीच में पहले ब्रेक में मैं बेकाबू हो गया हूं, रूह बाबा की टोपी में इस बार अलग जादू है.